फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी हेराफेरी में रद्द किया दर्ज मामला, मंत्री विज ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी हेराफेरी में रद्द किया दर्ज मामला, मंत्री विज ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जीटी रोड पर प्राइम लोकेशन स्थित करोड़ों की जमीनी की हेराफेरी के मामले में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने अब सीएम मनोहर लाल खट्टर से सीबीआई जांच की मांग की है। मामले को लेकर मंत्री विज ने सीएम को पत्र भी लिखा है। मामला बेशकीमती जमीन का है, जिसमें अधिकारियों पर ही पूर्व में दर्ज किए गए केस को रद्द करने के आरोप हैं। मामला सामने आने पर अब दोबारा मामले को खोल दिया गया है। डीसी ने इस मामले में निगम कमिश्नर को जांच के आदेश दे दिए हैं जबकि निगम अब जल्द जांच के लिए टीम का गठन करेगा।
---
यह है मामला
वर्ष 2017 में जीटी रोड स्थित करोड़ों की जमीन पर अवैध निर्माण करने का मामला सामने आया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसके बावजूद यहां पर निर्माण किया जा रहा था। मंत्री विज को मामले की शिकायत मिली थी, जिस पर मंत्री विज के आदेशों के बाद हरकत में आए नगर निगम ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया था, जिसके बाद निगम के तत्कालीन ज्वाइंट कमिश्रर गगनदीप सिंह ने 15 नवंबर 2017 में गुरुग्राम निवासी कुछ लोगों पर मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया गया था। मगर, इसके आगे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूत्र बताते हैं कि मामले की जांच को ही दबा दिया गया था और अब गत दिनों मामले की जानकारी मंत्री विज को मिली, जिसके बाद सीबीआई जांच की मांग को उठाया गया है। मामले को लेकर प्रशासन व निगम अधिकारी भी सकते में है जिसके बाद टीम का गठन कर निगम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
करोड़ों का घोटाला, सीबीआई जांच को लिखा पत्र : विज
मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह करोड़ों रुपये का घोटाला है जिसमें जमीन का नक्शा कहीं और निर्माण कहीं और किया गया है। मामले को लेकर पूर्व में तीन अधिकारियों की कमेटी ने जांच की थी, जिसमें वह दोषी पाया गया था, मगर कुछ अधिकारियों ने मिलकर उस मामले को निरस्त कर दिया। इस मामले में अधिकारी व बिल्डर शामिल हैं। यह बहुत बड़ा घोटाला है जिस कारण सीबीआई जांच की सिफारिश सीएम मनोहर लाल खट्टर से की गई है। मामले को लेकर मैने स्वयं सीएम को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें