फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

340 ग्राम हेरोईन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
340 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सीआईए-2 ने सूचना के आधार पर गांव शाहपुर के नजदीक जीटी रोड पर नाकाबंदी के दौरान इंडिका कार में सवार आरोपी नितेश कुमार निवासी बंगाली मोहल्ला अंबाला छावनी और कमल सिंह निवासी गांव बोह अंबाला छावनी को 340 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए-2 को सूचना मिली थी कि बंगाली मोहल्ला निवासी नितेश कुमार और गांव बोह निवासी कमल सिंह मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते हैं। सीआईए-2 ने कार्रवाई करते हुए गांव शाहपुर के नजदीक जीटी रोड पर नाकाबंदी करते हुए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने इंडिका कार में सवार आरोपी नितेश कुमार व कमल सिंह की तलाशी ली तो उनसे 340 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिन्हें हेरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें