अनियंत्रित ऑटो पलटने से आठ लोग घायल, पांच रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। सढौरा रोड पर गांव डैहर के निकट शुक्रवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में आठ सवारियां घायल हो गईं। इनमें से पांच घायलों को अंबाला रेफर किया गया है।
दो गांव बुढ़ियों और कलसाना के रहने वाले लोग ऑटो से माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में माथा टेक कर लौट रहे थे। वे गांव डैहर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे किसी व्हीकल को देख कर चालक घबरा गया। इसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। ऑटो में सवार 11 यात्रियों में से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां से सीमा रानी, बेबी निवासी कलसाना, विद्या निवासी बुढियों, दक्ष, सागर, रक्षा, पृथ्वी घायल हो गए। घायल सीमा, विद्या, दक्ष, पृथ्वी और रक्षा को अंबाला रेफर किया गया है।