फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। लालकुर्ती बाजार स्थित एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति ने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली। होटल स्टाफ ने जब दरवाजा खटखटाया तो व्यक्ति ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में फंदे से लटके शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

लाल कुर्ती स्थित होटल हाइवे इन के मालिक रिम्पी ने बताया कि 43 वर्षीय संजय कुमार नाम का व्यक्ति मंगलवार दोपहर उनके होटल में आया था। उसने कहा कि उसे सुबह चार बजे निकलना है। वह कुरुक्षेत्र का रहने वाला है और जेबीटी का टीचर है। इसके बाद व्यक्ति होटल के कमरे में चला गया। बुधवार सुबह छह बजे तक भी जब वह बाहर नहीं निकला तो काफी दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दरवाजे की कुंडी से अंदर देखा तो वह व्यक्ति पंखे पर रस्सी डालकर उसपर लटका हुआ था। होटल संचालक ने इसकी सूचना लाल कुर्ती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ व्यक्ति को नीचे उतारा। इस दौरान अपराध विशेषज्ञ डॉ. जीआर जैन व अन्य ने मौके पर निरीक्षण किया। वहीं कमरे में तलाशी के दौरान पुलिस को होटल के कमरे से टीचर द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसपर लिखा था कि कि वह जिंदगी से बहुत परेशान है, उसके बच्चों का ख्याल रखना, परेशानी के कारण वो मौत को गले लगा रहा है। वहीं पुलिस ने मृत व्यक्ति के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। लालकुर्ती चौकी इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि उन्होंने होटल के कमरे से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें