फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर एटीएम की जानकारी मांग खाते से निकलवाए 49 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर एटीएम की जानकारी मांग खाते से निकाले 49 हजार रुपये
विज्ञापन

केस दर्ज कराने में ही लग गए सात माह
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ऑनलाइन ठगी की वारदात का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक महिला से फोन पर उसके एटीएम की जानकारी मांगी गई। जैसे ही फोन करने वाले व्यक्ति को ओटीपी मिला। उसने उनके खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस की जांच कर बलदेव नगर थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला रजनी के पति सुधीर गर्ग निवासी सेक्टर सात ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी को लगभग 11 बजे लगातार आठ फोन आए और फोन करने वाले ने बताया कि वह एसबीआई से बोल रहा है। फोन करने वाले ने कहा कि आपका पैन कार्ड अकाउंट में नहीं लगा है। इस कारण आपका पैसा जब्त हो जाएगा। इसके बाद उसने डरा कर एटीएम और ओटीपी की जानकारी मांगी। इसके बाद अलग-अलग तरीके से खाते से 49 हजार रुपये निकलवा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला फरवरी का है। वारदात की जानकारी होने के बाद सुधीर गर्ग ने एसपी को शिकायत दी। शिकायत पर जांच शुरू हुई और जांच में सात महीने लग गए। इसके पहले भी कई मामले ऐसे सामने आए हैं जब पुलिस को जांच में कई महीने का समय लग गया। ऐसे में आरोपी की तलाश पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें