फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मोस्टवाटेंड सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छावनी में एक सप्ताह पहले हुए गोलीकांड की गुत्थी सुलझाते हुए यमुनानगर से फरार चल रहे मोस्ट वांटेंड गुरदीप उर्फ बादल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरदीप के अलावा उसके सहयोगी रहे अंबाला के नवदीप उर्फ लवी को भी अंबाला पुलिस ने काबू कर लिया। सोमवार को दोनों ही हत्यारोपियों को अंबाला एसपी अभिषेक जोरवाल की अगुवाई में यमुनानगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बादल पर अपने जीजा के कहने पर चाची की हत्या के प्रयास व थाना छप्पर यमुनानगर में सरपंच को गोली मारकर हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

दरअसल अंबाला छावनी के तोपखाना बाजार में करीब एक सप्ताह पहले तीन युवकों को गोलियां मारी गई थी। इस केस में दो आरोपी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी अंबाला पुलिस ने दिनरात एक कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इसी हत्याकांड में शामिल दो आरोपी अंबाला के आसपास घूम रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छावनी बस अड्डे के एरिया में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही दोनों अंबाला में पहुंचे तो सीआईए-2 की टीम ने इन्हें धर दबोचा।
------------------------
छावनी में हुई गोलीकांड के दिन अंबाला में ही थे दोनों
छावनी में हुई गोलीकांड के यह हत्यारोपी अंबाला में ही घूम रहे थे। इनकी टेलीफोन लोकेशन उस दिन और गोलीकांड के समय अंबाला में बनाए गए चिकन ढाबों के पास की मिली थी। इसीलिए पुलिस का शक था कि दोनों ही गोलीकांड में शामिल हैं। लेकिन पूछताछ में यह साबित नहीं हो सका। पर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता जरूर लग गई।
विज्ञापन

----------------------
पकड़े जाने के बाद कई बार बदले नाम
पकड़े जाने के बाद बादल ने कई बार अपने नाम बदले। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपियों ने अपना नाम तो कबूला ही साथ ही साथ यह भी बताया कि उनके खिलाफ किस-किस थाने में हत्या के प्रयास के 3 मामले चल रहे हैं।
----------------------
अपने जीजा के कहने पर उसकी चाची को मारी थी गोली
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने जीजा के कहने पर गोली मारी थी। वह रात का चुपचाप उसके घर में घुस गया था। महिला ने शोर मचा दिया था। गोली चली लेकिन वह बच गई थी। इसी तरह थाना छप्पर के बाल छप्पर गांव में सरपंच पर आरोपी ने गोली चलाई थी। जबकि दूसरे ने बादल का साथ दिया था। अभी तक नवदीप उर्फ लवी का नाम किसी जांच में नहीं आया था लेकिन पकड़े जाने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।
--------------
हमने दोनों आरोपियों को यमुनानगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। बादल पर हत्या के प्रयास के तीन मामले दर्ज हैं। जबकि नवदीप उर्फ लवी का नाम पहले नहीं आया था लेकिन वह एक मामले में हत्या के प्रयास में बादल का सहयोगी रह है। उसने भी अपना गुनाह कबूल किया है।
विज्ञापन

अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें