दिलीपगढ़ के अरुण कुमार को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में काबू किया है। तलाशी के दौरान 80 ग्राम गांजा पुलिस को मिला। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अब आरोपी से पूछताछ चल रही है ।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अरुण कुमार गांजा की खेप सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस को 12 क्रॉस रोड पर स्थित आंबेडकर पार्क की तरफ अरुण के आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पड़ाव पुलिस ने ट्रैप लगाया था। इस दौरान पुलिस ने मोची मंडी की ओर से आ रहे युवक को तलाशी के लिए अपनी हिरासत में ले लिया और उसकी जेब से एक लिफाफा जब्त किया।