बनूड से कैंट की ओर आ रहा सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। यह हादसा शंभू टोल बैरियर के पास हुआ। इस हादसे में दो बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। जिनकी राहगीरों ने मदद करते हुए सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायल बेबी ने बताया कि वह ऑटो से कैंट अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। जैसे ही वह टोल बैरियर से पास पहुंचे तो उनके ऑटो में कोई दिक्कत आ गई और ऑटो का हेंडल अटकने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें 25 वर्षीय कमलजीत, 10 वर्षीय विशाल, 27 वर्षीय सुखविंद्र सिंह, 28 वर्षीय बेबी, 13 वर्षीय सान्या व अमरजीत घायल हो गए। जैसे ही अनियंत्रित होकर गिरे तो राहगीरों ने उनकी मदद करते हुए शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
-----------------