फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादा कुत्ते की जलाकर हत्या, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पास पहुंचा मामला तो हरकत में आई पुलिस

विज्ञापन
crime - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। महेशनगर के रानीबाग एरिया में किसी ने एक मादा कुत्ते को जलाकर मार दिया। एक खाली प्लाट से पुलिस ने डॉग के जले शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस उसे जलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। कुत्तों को पालने वाली प्रेरणा अरोड़ा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इस घटना से उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भी अवगत करवाया है। उनके आदेश पर ही अब पुलिस डॉग की हत्या करने वाले आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन

पहले से ही 14-15 कुत्तों को पाल रही प्रेरणा अरोड़ा ने बताया कि बुधवार को ही उन्हें पास ही एक मादा कुत्ते की हत्या होने की बात पता चली थी। मादा कुत्ते के चार नवजात बच्चे भी मां की मौत होने के बाद बिलख रहे थे। प्रेरणा ने चारों बच्चों पाल लिया। उन्होंने महेशनगर पुलिस को मामले की शिकायत। प्रेरणा ने बताया कि किसी ने बेरहमी से कुत्ते की हत्या की है। प्लाट में ही उसका जला हुआ शव मिला है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया था पर कार्रवाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई।
इसके बाद प्रेरणा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को कॉल की। पूरी घटना की जानकारी दी। फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री के आदेश पर ही पुलिस हरकत में आ गई। कुत्ते शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। प्रेरणा ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कुत्ते के चारों बच्चों को लोगों से गोद लेने का आग्रह किया है। क्रिमिनल लॉयर मान सिंह काकरान ने भी कुत्ते की हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने जरूरत पड़ी तो वे मामले में कानूनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें