ट्यूबवैल को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल
फोटो- 77
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। खेतों में ट्यूबवैल के पानी की बारी को लेकर एक ही परिवार में खूनी संघर्ष छिड़ गया। चाचे व ताये के बीच जमकर डंडो व तेजधार हथियार चले। इस हमले में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पूर्व मंत्री एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी के सुसराल पक्ष के परिवार से है।
गांव सैनमाजरा के घायल 48 वर्षीय जिया लाल ने आरोप लगाया कि हमारी बडागांव मोजा में 12 एकड़ जमीन पर सांझा पानी का ट्यूबवैल लगा हुआ है। हमारी पानी देने की तीसरी बारी थी लेकिन हमारे चाचा ने ट्यूबवैल के गिरप निकाल लिये। जब चलाने के लिए बोला तो चाचा ने अपने दोनों लड़कों के साथ डंडे व तेजधार हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर हमला कर दिया। मेरी माता बीच बचाव करने पहुंची तो उसे भी धक्का दिया और मेरे लड़के हन्नी पर भी किसी तेजधार हथियारों से हमला कर उसे भी बुरी तरह घायल कर दिया। इस पर वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। जबकि दूसरे पक्ष से घायल विरेन्द्र कुमार का आरोप था कि मै अपने घर से अपने भाई राजीव के साथ खेत में जा रहा था कि रास्ते में मेरे ताऊ का घर पड़ता है। ट्यूबवैल सुबह के समय दूसरे पक्ष ने पहले पिता से बहस की और अपने लड़कों के साथ मिलकर हमला कर दिया। घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी।