फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लाख रुपये लेकर गलत तरीके से भेजा अमेरिका, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चरखी मोहल्ला निवासी पलविंद्र सिंह ने संदीप सेठ के खिलाफ 18 लाख रुपयेे की ठगी करने और गलत तरीके से अमेरिका भेजने का आरोप लगाया है। पलविंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि जुलाई 2017 में मानव विहार स्थित संदीप सेठ के कार्यालय पर गया था। जहां संदीप सेठ ने उसे एक नंबर से अमेरिका भेजने व नौकरी लगवाने का वादा किया था।
विज्ञापन

पूरी प्रक्रिया के उनसे 20 लाख रुपये की मांग की गई थी। जब उन्होंने इतने रुपये देने की असमर्थता जताई तो आरोपी ने 18 लाख रुपये दे देने के लिए कहा। जो बात उन्होंने अपने पिता को बताई और फिर रिश्तेदारों व अन्य स्थानों से ब्याज पर रुपये पकड़ते हुए संदीप सेठ के कहने पर अपना पास पोर्ट, कागजात व 5 लाख रूपये एडवांस में जमा करवाया। जब आरोपी का वीजा लगने का फोन आया तब भी उन्होंने 8 लाख रुपये जमा करवाए। जिस पर आरोपी ने बकाया राशि अमेरिका पहुंचने पर जमा करवाने के लिए कहा। उन्होंने शिकायत में बताया कि उसे 21 अक्तूबर 2017 को दिल्ली से जहाज में बैठा दिया जो कि सीधा नहीं गया बल्कि अलग-अलग देशों से घुमते हुए मैक्सिको गया। जब वह मैक्सिको पहुंचे तो अमरीका पुलिस ने पकड़ लिया। जिस कारण वह जेल में रहे। जब वह 28 सितंबर 2018 को वापस आए तो पीड़ित को सारी बात कह सुनाई। जिसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया किया वह उसे सही तरीके से यूरोप भेजेंगे। परंतु अभी तक उन्हें भेजा नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें