शाहपुर के पास पुलिस टीम की नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंगलौर वासी तरूण उर्फ हैप्पी, प्रीतम उर्फ पिंकू व बीरबल के तौर पर हुई। पड़ाव थाने में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया। रविवार सभी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो को चार दिन की रिमांड पर जबकि तरूण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान मेन सप्लायर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हिमाचल से नशा सप्लाई करते हैं। पता चला कि वह शाहपुर के पास से गुजरने वाले हैं। इसी आधार पर नाकाबंदी कर उनकी कार रोकी गई तो आरोपियों ने तलाशी देने से इनकार कर दिया। लेकिन मजिस्ट्रेट के समक्ष ली गई तलाशी में दो युवकों के पास से 250-250 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों ने मेन सप्लायर की पहचान व गिरफ्तारी में सहयोग का विश्वास दिलाया। इसी आधार पर रिमांड लिया गया। पुलिस टीम इंचार्ज संदीप के अनुसार तीन युवकों को चरस के साथ पकड़ा गया है। दो को रिमांड पर लिया गया जबकि एक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।