फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती को लेकर मंदिर में विवाद, पंडित पर एक व्यक्ति ने लगाए काले जादू के आरोप तो पुजारी के पक्ष में उतरे कालोनीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी के बीडी फ्लोर मिल के पीछे लक्ष्मी नगर में कैलाश महादेव मंदिर में आरती करने पर विवाद हो गया। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर पंडित और कॉलोनी के लोगों ने धमकाने का आरोप लगाया है। इसलिए शनिवार को सभी महिलाएं मंदिर में एकजुट हुई और पंडित से मंदिर में पूजा पाठ और आरती कराई गई। धार्मिक मामला भड़कते देख कर कुछ ही दूरी पर स्थित करधान चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिलाओं से बातचीत की। लेकिन मौजूद श्रद्धालु महिलाओं ने पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

श्रद्धालु महिला सीमा, ज्ञान, किरण, शिव कुमार, अंजना, मंजू, स्वीति और पंकज गोयल ने बताया कि दिवाली के दिन पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी की किसी धार्मिक स्थल पर मौत हो गई थी जिसका कॉलोनी के सभी लोगों को दुख और उनके साथ संवेदना है। मंदिर में भजन चलते थे तो परिवार की आपत्ति पर उन्हें बंद करा दिया गया। इसके अलावा कुछ दिनों तक मंदिर में कीर्तन भी नहीं हुआ। लेकिन कुछ दिनों बाद पड़ोसी ने अपनी पत्नी की मौत का आरोप मंदिर के पंडित पर लगा दिया। पड़ोसी ने कहा कि पंडित काला जादू टोना करता है जबकि ऐसा कुछ नहीं है। जो आरोप है वो बेबुनियाद है। लेकिन इसी बीच पंडित को मंदिर के अंदर धमकी दी गई है कि वह मंदिर में आकर कोई पूजा पाठ नहीं करेगा। इसके अलावा मंदिर के बाहर कुछ युवक भी घूमते नजर आए। पंडित ने भी धमकी मिलने के बाद मंदिर में जाना बंद कर दिया। इसके अलावा करधान चौकी पुलिस के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री के साथ-साथ एसपी अंबाला को मामले की शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसीलिए मंदिर में पूजा पाठ बंद होने पर शनिवार शाम को सभी महिलाएं एकजुट हुई और मंदिर को खुलवा कर पूजा पाठ और आरती कराई गई। उधर, मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे करधान चौकी पुलिस के इंचार्ज ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग शिकायतें चौकी में आई हुई है और पंडित की ओर से 21 नवंबर तक का समय मांगा हुआ है। पूजा-पाठ में कोई बाधा नहीं है और दूसरे पक्ष ने भी पंडित के खिलाफ शिकायत दी है कि उसने काला जादू किया था जिसके चलते उसकी पत्नी की मौत हुई है। इसीलिए मामले में लापरवाही बरतने के आरोप झूठे हैं।
धमकी देते हैं कुछ लोग
मंदिर के पंडित विकास शास्त्री ने बताया कि तीन साल से वह इसी मंदिर में पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। लेकिन दीवाली के दिन पड़ोस में हुए एक हादसे के बाद से उसको धमकाया जा रहा है जिसकी उसने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस हमें तो चौकी में बुलाती है लेकिन उसे एक बार भी नहीं बुलाया गया। इसीलिए एसपी और मंत्री को मामले की शिकायत दे चुके हैं।
विज्ञापन

निजी प्रापर्टी पर बना है मंदिर
लक्ष्मी नगर में रहने वाली किरण बाला ने अपनी श्रद्धा के चलते अपनी जमीन देकर तीन साल पहले खुद ही पैसा खर्च कर बनवाया था। इसके बाद यहां पर कच्चा बाजार में रहने वाले पंडित विकास शास्त्री को पूजा पाठ करने की जिम्मेदारी दी गई है। पडोसी को लाउड स्पीकर से दिक्कत थी जो बंद कर दिया। पूजा पाठ और आरती करने में भी बाधा डाली जा रही है। जो गलत है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें