फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: केशव पार्क में लगेगा शिल्प मेला

Sun, 12 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वदेशी उत्पादों का निर्माण करने वाले सेल्फ हेल्प ग्रुप, एनजीओ व स्ट्रीट वेंडर को एक नया और बडा मंच दिया जा रहा है। यह मंच केशव पार्क (थीम पार्क) में सजाया जाएगा। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत को प्रदर्शित करने वाले वोकल फॉर लोकल का एक शिल्प मेला 17 से 19 अक्टूबर तक लगाया जाएगा। यह मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से ही स्थानीय शिल्पकारों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इस बाजार में आत्म निर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस बाजार में सेल्फ हेल्प गु्रप, एनजीओ और स्ट्रीट वेंडर अपनी मेहनत से तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय करेंगे। यहां दीपावली के सजावटी सामान, सुदंर दीये, हस्तशिल्प वस्तुएं, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और अनेक आकर्षक देशी उत्पाद देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का कहना है कि यह मेला केवल वस्तुओं का बाजार नहीं है बल्कि यह महिलाओं की आत्मनिर्भरता, स्थानीय कारीगरों के सामान और स्वदेशी भावना के पुन: जागरण का प्रतीक है। ऐसे आयोजन ना केवल स्थानीय अर्थ व्यवस्था को सशक्त बनाते है बल्कि यह हमें याद दिलवाते है कि देश की तरक्की तभी संभव है जब हम देशी उत्पादों को अपनाएंगे। प्रधानमंत्री के आत्म निर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में हर व्यक्ति की भूमिका अहम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें