फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जुआ, सट्टेबाजों पर शिकंजा, पकड़े गए 67 व्यक्तियों से दो लाख रुपये और 50 मोबाइल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के दिशा-निर्देशानुसार तैयार की गई विशेष टीम ने जुआ, सट्टेबाजों पर शिकंजा कस दिया। जिले के विभिन्न अड्डों पर दबिश देकर 67 व्यक्ति हिरासत में लिए गए, इनसे दो लाख रुपये से अधिक की नकदी और 50 से अधिक मोबाइल जब्त किए।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 25 जुलाई से 14 अगस्त तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों की पहचान करना, विशेषकर वे जिनकी राष्ट्रीयता संदिग्ध है (जैसे-अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक)। इसके अलावा स्थानीय निवासी अपने क्षेत्र में रह रहे किसी भी ऐसे संदिग्ध व्यक्ति की सूचना जिला अंबाला में सुरक्षा प्रभारी के मोबाइल नंबर 97299-90112, जिला कुरुक्षेत्र में सुरक्षा प्रभारी मोबाइल 70567-00109 व जिला यमुनानगर में सुरक्षा प्रभारी के मोबाइल नंबर 88180-00112 पर भी दे सकते हैं ताकि उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें