फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यूरिया स्टॉक में गड़बड़ी के चलते गर्ग बीज भंडार का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
मंगलवार को द​बिश के दौरान जांच करती हुई सीएम फ्लाइंग व कृ​षि विभाग की टीम। कृ​षि विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में खाद की किल्लत को देखते हुए प्रशासन का रवैया सख्त बना हुआ है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और कृषि विभाग की टीम की ओर से की गई संयुक्त जांच में 105 यूरिया के बैग का हिसाब न मिलने के कारण अंबाला सिटी के गर्ग बीज भंडार का लाइसेंस आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है, इसके साथ ही बीते मंगलवार को भी हुई दबिश में तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों के लाइसेंस भी निलंबित करने की कार्रवाई शुरू हो गई है, इसमें मटहेड़ी स्थित कालड़ा पेस्टीसाइड, बलाना गांव स्थित द बलाना बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड के बलाना व सुल्लर गांव के सेल प्वाइंट में खामियां पाई गई थीं। वीरवार तक इन दुकानदारों के भी लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे, जिसमें आगामी आदेश तक दुकानदार यूरिया की बिक्री नहीं कर सकते हैं।


नोटिस पर नहीं दिया संतोषजनक जवाब
कृषि विभाग की ओर से गर्ग बीज भंडार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। मगर उक्त फर्म द्वारा भेजा गया जवाब संतोषजनक नहीं था। इसी आधार पर उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह सैनी के आदेश पर उक्त फर्म का लाइसेंस निलंबित किया गया है। जांच में पाया गया था कि पोस मशीन में तो 105 यूरिया बैग दिखाई दे रहे हैं मगर गोदाम में बैग नहीं मिले थे।
विज्ञापन



यूरिया की कमी से जूझ रहे किसान
इन दिनों यूरिया की मांग में तेजी देखने को मिल रही है, जिस कारण जगह-जगह बने खरीद केंद्रों पर किसानों की कतारें लग रही हैं। किसान भी बारिश व धूप में खड़े होकर यूरिया खरीद रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण फसल में अधिक यूरिया की खपत हो रही है, किसान भी एक एकड़ में पांच थैले डाल रहे हैं।

विभाग की ओर से गर्ग बीज भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है, जिसके लिए आदेश भी जारी हो चुके हैं। अन्य तीन केंद्रों काे भी नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इनके भी लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे, जिले में यूरिया की कालाबाजारी को राेकने के लिए विभाग गंभीर है।
विज्ञापन

- डॉ. जगमोहन सिंह, एसडीओ कृषि विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें