फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख में खड़ा हुआ देश में दशानन का सबसे ऊंचे पुतला

Sun, 18 Oct 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े रावण के पुतले को खड़ा करने के लिए शुक्रवार आधी रात को शुरू हुई जद्दोजहद शनिवार सुबह तक पूरी हो गई। बड़ी-बड़ी क्रेनों के माध्यम से बराड़ा में 210 फुट ऊंचा पुतला उठाया गया। तनकर खड़े पुतले को दूर-दूर से देखने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं।हालांकि दशहरा मेले के दौरान इस इलाके में जबरदस्त भीड़ और जाम का माहौल होता है, इसलिए बहुत से लोग देश के इस 210 फीट के सबसे ऊंचे रावण के विशालकाय पुतले को देखने के लिए पहले ही आ जाते हैं। बहुत से लोग यहां आकर रावण की पूजा अर्चना भी करते हैं। उधर, इस मेले का आयोजन करने वाले श्रीराम लीला क्लब बराड़ा के संचालकों ने भी इस मेले के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली है।क्लब के संयोजक तेजिंद्र चौहान व प्रवक्ता तनवीर जाफरी ने बताया कि  पुतले की बढ़ती ऊंचाई आतंकवाद, कन्या भू्रण हत्या, सांप्रदायिकता, जातिवाद, जनसंख्या वृद्धि, भ्रष्टाचार व दहेज प्रथा आदि समाजिक कुरीतियों का प्रतीक है। चौहान ने बताया कि विश्व के इस सर्वोच्च रावण के 70 क्विंटल वजनी पुतले के निर्माण में 35 क्विंटल लोहा, 25 क्विंटल बांस, 3 क्विंटल टाट बोरी, 2200 मीटर कपड़ा, 3 क्विंटल सुतली तथा 3 क्विंटल फाइबर शीट का प्रयोग किया गया है। रावण के पुतले का निर्माण करने में संस्पाथक कलाकार तेजिन्द्र चौहान के  निर्देशन मेें दर्जनों कारीगरों ने पसीना बहाया है। रावण के पुतले के निर्माण में लगभग 25 लाख रुपये खर्च आया है जबकि पांच दिवसीय महोत्सव तथा अन्य अनुष्ठानों का खर्च इससे अतिरिक्त है।
विज्ञापन

आज से शुरू होगा दशहरा मेलाआज से आरंभ होने वाले बराड़ा महोत्सव के प्रथम दिन रविवार शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 19 अक्तूबर शाम को प्रसिद्ध पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर अपना संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 20 अक्तूबर की सांय को प्रसिद्ध पंजाबी गायक मानक अली सुरों की शाम सजाएंगें। इसी प्रकार 21 अक्तूबर सांय को प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल अपनी गीत संगीतमय शैली से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। 22 अक्तूबर विजय दशमी के दिन श्री रामलीला कल्ब के संस्थापक राणा तेजेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में तैयार विश्व के सर्वाधिक ऊंचे रावण के पुतले को महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति डाक्टर तरसेम गर्ग द्वारा रिमोट का बटन दबाकर अग्नि भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें