फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने ली एक व्यक्ति की जान, 32 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। जिले में कोरोना का कहर अब कम होता नजर आ रहा है। कोरोना से सोमवार को एक व्यक्ति की जान चली गई। अब तक जिले में कोरोना से 493 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को मात्र 32 नए केस ही सामने आए। कोरोना के मरीज तेजी के साथ ठीक होकर घर जा रहे हैं।
जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी आंकड़ा 97.04 फीसदी पर पहुंच चुका है। सोमवार को 50 मरीज ठीक होकर घर लौटे। जिले में अब तक 28869 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके है। इस समय जिले में महज 388 मरीज ही एक्टिव हैं। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 372889 सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 29750 सैंपल कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में अभी तक कुल 4 लाख 20 हजार 619 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से अब 3282 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जून में अ17727 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 310 संक्रमित मिले हैं। जिले में इस समय करीब 85 कोरोना संक्रमित मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से करीब 65 मरीज ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसी तरह मुलाना अस्पताल में करीब 15 मरीज ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसके अलावा अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण की अब तक की स्थिति
जिले में अब तक 4 लाख 36 हजार 703 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। 3 लाख 34 हजार 154 लोगों को पहली जबकि 1 लाख 2 हजार 549 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। सोमवार की बात करें तो मात्र 1401 लोगों को ही टीका लग पाया। इनमें भी 552 फ्रंटलाइन वर्कर को पहला और और 8 को दूसरी डोज लगी। इसी तरह 50 हेल्थवर्कर को पहली डोज लगाई गई। जिलेभर में 18 से 44 आयुवर्ग के मात्र 370 लोगों को ही टीके लग सके। 45 से 60 आयुवर्ग के 219 लोगों को पहला और 115 को दूसरा टीका लगा। 60 से अधिक आयुवर्ग में 70 को पहला और 17 को दूसरा टीका लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें