फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो लोगों की मौत, 25 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कोरोना से शनिवार को दो 33 वर्षीय पुरुष और 80 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। जबकि 25 नए संक्रमित जिले में मिले है। नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 222 हो गई है। इस समय 282 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इस बीच राहत की बात यह रही कि नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वालों की है। शनिवार को जिले में कुल 30 मरीज कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हो गए है। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार 798 हो गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जिस 33 वर्षीय पुरुष की मृत्यु हुई है वह मुलाना का रहना वाला था और उसे दिल से संबंधित बीमारी थी। जिस कारण उसे वेंटिलेटर स्पॉट पर रखा गया था। जबकि दूसरा 80 वर्षीय व्यक्ति बुजुर्ग अंबाला सिटी से हैं जिन्हें शुगर व हाइपरटेंशन की बीमारी थी। इन्हें भी ऑक्सीजन स्पॉट पर रखा हुआ था। शनिवार को ही अंबाला सिटी में 6, अंबाला कैंट में 8, शहजादपुर में 1, मुलाना में 1, बराड़ा में 4, नारायणगढ़ में 1, चौड़मस्तपुर में 4 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें