फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त सत्र न्यायधीश संक्रमित, रिकार्ड रूम कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
corona - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना अब अंबाला में काल बनता जा रहा है। धड़ाधड़ मौत का सिलसिला बरकरार है। शुक्रवार को जिले में कोरोना से 16वीं मौत हो गई। इतना ही नहीं 48 नए मामले सामने आए जिनमें अतिरिक्त सत्र न्यायधीश भी संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि 33 मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। अब तक जिले में कुल 1543 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें से इस समय 312 केस ही एक्टिव हैं जबकि 1197 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। एडीजे के संक्रमित पाए जाने के बाद उनके पूरे स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के अब सैंपल भी लिए जाएंगे। इस तरह कोर्ट में भी कोरोना की दस्तक हो गई है।
विज्ञापन

किडनी की बीमारी से जूझ रहे था व्यक्ति कोर्ट में रिकार्ड रूम में कार्यरत अंबाला छावनी के महेश नगर एरिया के 48 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कतें हो रही थी। इसी कारण मुलाना में रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि मौत के बार उनके सैंपल लिए गए थे जिसमें वह संक्रमित पाए गए।
36 हजार के पार हुई सैंपल की संख्या कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए धड़ाधड़ सैंपल भी लिए जा रहे हैं। हालात यह हैं कि अब तक जिले में 36 हजार 140 सैंपल लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को 22 मरीज अंबाला शहर, 16 अंबाला कैंट, 5 मुलाना, 4 नारायणगढ़ और एक मरीज चौड़मस्तपुर से मिला है।
विज्ञापन

436 के लिए सैंपल शुक्रवार को जिले में 10 मोबाइल टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर 436 सैंपल लिए। आज तक इन मोबाइल टीमों ने 5 लाख 4 हजार लोगों का निरीक्षण किया है।
जिले में अब 16 मौत कोरोना से हो चुकी हैं। शुक्रवार को जिस मरीज की मौत हुई है वह किडनी की बीमारी से भी परेशान थे और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कतें हो रही थी।
विज्ञापन

-डॉ. कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें