फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैबिनेट मंत्री आवास पर पहुंचे एचएसजीएमसी प्रधान, जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी एचएसजीएमसी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा वीरवार को अंबाला छावनी पहुंचे। उन्होंने हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जगदीश सिंह झींडा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया, वहीं अध्यक्ष झींडा ने मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट किया। इस दौरान दोनों के बीच कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई। उन्होंने मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की प्रशंसा की। इस मौके पर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गुलाब सिंह मुनख, एचएसजीएमसी के पूर्व प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, सरपंच भूपेंद्र सिंह लाडी एवं अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें