फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निविदाओं में रुचि नहीं दिखा रहे ठेकेदार, दोबारा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद की निविदाओं में ठेकेदार रूचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में अंबाला छावनी के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से गली और नालियों का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

इसलिए इन निविदाओं को दोबारा से पोर्टल पर अपलोड करने की तैयारी शुरु की गई है। वहीं इससे पहले नगर परिषद की ओर से निर्धारित ठेकेदारों से मंत्रणा की जाएगी, जिससे कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। प्राप्त जानकारी अनुसार ठेकेदार का निविदाओं में रुचि न लेने का सबसे बड़ा कारण भुगतान से संबंधित है।
इस परेशानी के चलते ठेकेदार पोर्टल पर अपलोड निविदाएं नहीं भर रहे। नाम न छापने की शर्त पर कुछ ठेकेदारों ने बताया कि नगर परिषद के भुगतान की एक लंबी प्रक्रिया है, काम के बाद पैसे लेने के लिए कई बार चक्कर काटने पड़ते हैं। कभी कोई विभाग भुगतान पर आपत्ति लगा देता है तो कभी कोई। इससे वो अपने आप को ठगा से महसूस करते हैं क्योंकि जब धरातल पर काम कर दिया और इसकी जांच भी हो गई, फिर भुगतान में देरी का कारण क्या है।
विज्ञापन

ऐसे में अब निविदाएं सिरे न चढ़ना नगर परिषद के अधिकारियों के लिए भी मुसीबत बनने वाला है। इस परेशानी के समाधान को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मंदीप सिंह ने बताया कि निविदा में रूचि न लेने वाले पूर्व के ठेकेदारों से मंत्रणा हो रही है कि उन्हें कहां और किस प्रकार की परेशानी आ रही है ताकि समस्या का समाधान करके विकास कार्याें से संबंधित निविदाएं सिरे चढ़ाई जा सकें और इसका अंबाला छावनी की जनता को फायदा पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें