फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टीबी अस्पताल बनाने का 2023 में दिया ठेका, डिजायन में लगे डेढ़ साल

Fri, 18 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। टीबी मरीजों की बेहतर जांच व शोध के लिए 19.99 करोड़ रुपये की लागत टीबी अस्पताल बनाया जाना था। यह परियोजना एक साल 10 महीने बाद भी बेसमेंट से आगे नहीं बढ़ सकी है। जबकि प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सिर्फ पांच महीने का समय शेष रह गया है। इस मामले में नई बात सामने आई है। पीडब्ल्यूडी ने इस परियोजना को सितंबर 2023 में श्री रामजीदास बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया था। अब निर्माता कंपनी का दावा है कि वर्ष 2023 के बाद पीडब्ल्यूडी को एक साल पांच महीने का समय सिर्फ भवन का डिजाइन देने में लग गया।
विज्ञापन

कंपनी को फरवरी 2025 में परियोजना का आिब्लूप्रिंट (ड्राइंग) दिया। जिससे परियोजना पर काम बंद रहा। अब जब परियाेजना का समय पूरा होने में सिर्फ पांच माह का समय बचा है तो पीडब्ल्यूडी, तय समय में काम पूरा करने का नोटिस दे रही है। वहीं मौके पर अभी तक सिर्फ बेसमेंट का कार्य ही हुआ है। ऐसे में पांच माह में पांच मंजिला इमारत को तैयार करना असंभव है।
27 करोड़ रुपए हुए थे मंजूर 19.99 करोड़ में दिया था टेंडर : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सिटी में टीबी के मरीजों के लिए इस भवन को बनाने के लिए कवायद की थी। उन्होंने ही शिलान्यास किया था। मगर हैरानी की बात है कि जिस निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी को कार्य कराने की जिम्मेदारी दी गई उसी ने हीलाहवाली कर दी। सरकार ने इस काम के लिए 27 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इस कार्य को कराने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई थी। ऑनलाइन बोली में कंपनी को 19.99 करोड़ रुपये में यह कार्य दिया गया। वहीं ठेकेदार को काम जारी करते हुए बेसमेंट बनाने के निर्देश दे दिए गए। मगर समय पर ड्राइंग नहीं दी गई। जिसके कारण यह परियोजना सिर्फ बेसमेंट तक ही सीमित रही।
विज्ञापन

22 महीने काम बंद होने से बढ़ी परियोजना की लागत : इस परियोजना में अब नया पेच फंस गया है। एक तरफ तो पीडब्ल्यूडी नोटिस जारी कर कंपनी को काम तेजी से करने के लिए कह रही है। वहीं दूसरी ओर ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी को पत्राचार में साफ कर दिया है कि परियोजना का समय बढ़ा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें