फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कंटेनर और ट्रैक्टर भिड़े चालक की गई जान

Sun, 04 Jan 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। खून के नमूनों की डाक दिल्ली पहुंचाकर पंजाब लौट रहे एक कंटेनर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर नेशनल हाईवे 44 पर पलट गया। कंटेनर के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी एक टांग टूट गई।
मृतक की पहचान पंजाब के संगरूर की हिम्मतपुरा कालोनी के रहने वाले 27 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान माजरी मोहल्ला शाहाबाद के रहने वाले मनोज कुमार (33) के रूप में हुई।
विज्ञापन

घायल मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोनों जीरकपुर की ट्रैवल कंपनी में बतौर चालक काम करते हैं। शुक्रवार को चालक योगेश के साथ ब्लड के नमूने लेकर दिल्ली के महिपालपुर गए थे। सुबह दिल्ली से वापस लौटते समय जिरबड़ी गांव के समीप उनके वाहन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिससे वह दोनों कंटेनर में फंस गए।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने कुछ देर वहां रूककर उन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकाला और बाद में भीड़ का फायदा उठाता हुआ मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस बुलाकर जिला नगारिक अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर थाना सदर थानेसर में ट्रैक्टर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें