फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंट के नागरिक अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य फिर शुरू

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में निर्माणाधीन बि​ल्डिंग में काम करते हुए मजदूर: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। पहले भवन के निर्माण का केस हाईकोर्ट में होने की वजह से रुक गया था जिसके बाद ऑबिर्टेशन में जाने पर दोबारा से निर्माण कार्य के लिए अब निविदा हुई है। 14.79 करोड़ रुपये की लागत से भवन का शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह भवन अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से लैस होगा, जिसे क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की तर्ज पर बनाया जाएगा। इस 100 बिस्तर के भवन के निर्माण होने से अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की क्षमता दोगुणा अर्थात 200 बिस्तर की हो जाएगी। इस नए भवन का डिजाइन इस प्रकार से तैयार किया गया है कि सामान्य मरीजों को संक्रमण का खतरा न उठाना पड़े।
विज्ञापन




सात मंजिला नए भवन में उपलब्ध होंगी यह सुविधाएं



दो बेसमेंट फ्लोर - नई बिल्डिंग में कुल सात फ्लोर होंगे, जिनमें दो बेसमेंट फ्लोर होंगे, इसमें एक फ्लोर पर वाहनों की पार्किंग होगी जबकि दूसरे फ्लोर पर एसी प्लांट व गैस प्लांट लगाया जाएगा

ग्राउंड फ्लोर - ग्राउंड फ्लोर में रजिस्ट्रेशन-कम-रिसेप्शन सेंटर, इमरजेंसी सर्विस उपलब्ध होगी, शौचालय व अन्य सुविधाएं होगी
पहला फलोर- पहले फ्लोर पर इमरजेंसी वार्ड होंगे जिनमें 28 बेड होंगे

दूसरा फ्लोर - दूसरे फ्लोर पर इनफेक्टिव आईसीयू (इनटेंसिव केयर यूनिट)
तीसरा फ्लोर - तीसरे फ्लोर पर इनफेक्टिव ओटी, सुपर स्पेशलिस्ट ओटी तथा वार्ड होंगे।
चौथा फ्लोर - चौथे फ्लोर पर इनफेक्टिव ओटी, इनफेक्टिव ओटी, सुपर स्पेशलिस्ट ओटी तथा वार्ड होंगे तथा जीवन रक्षक साबित होगी क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू)।


जीवन रक्षक साबित होगी क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू)



100 बेड बिल्डिंग को क्रिटिकल केयर यूनिट की तरह तैयार किया जा रहा है जहां गंभीर या आपात समय में मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगी। क्रिटिकल केयर में मरीज की हालत की लगातार निगरानी के लिए आवश्यक उपकरण, जरूरी दवाओं की व्यवस्था और मरीज की स्थिति के आधार पर चिकित्सीय निर्णय लेना शामिल होता है। सीसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट, दवाओं का इस्तेमाल, इमरजेंसी प्रोसीजर, पोस्ट-केयर व रिकवरी आदि सुविधा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें