फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन अवैध कॉलोनियों में निर्माण किया ध्वस्त

विज्ञापन
तीन अवैध कॉलोनियों में निर्माण किया ध्वस्त - फोटो : तीन अवैध कॉलोनियों में निर्माण किया ध्वस्त
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला योजनाकार की टीम ने मंगलवार को तीन अवैध काॅलोनियों पर कार्रवाई की। डीटीपी की टीम ने पहली कार्रवाई तरावड़ी में लखपत कॉलोनी के पीछे तीन एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की। यहां सभी कच्ची और पक्की सड़कों को उखाड़ दिया। दूसरी कार्रवाई तरावड़ी स्टेशन के पास खाटू श्याम मंदिर के साथ लगती करीब डेढ़ एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की।
विज्ञापन

तीसरी कार्रवाई जीटी रोड पर रास बसेरा के पास काटी जा रही करीब 4.5 एकड़ कॉलोनी में की। यहां भी सभी कच्ची-पक्की सड़कों को उखाड़ा गया। नींव इत्यादि ध्वस्त की गई। कार्रवाई में जिला योजनाकार की टीम के साथ नगर पालिका सचिव, थाना तरावड़ी से पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अवैध काॅलोनी में कोई निर्माण न करें अन्यथा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें