फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धान घोटाले के विरोध में गरजे किसान, पुलिस से बहस

विज्ञापन
धान घोटाले के विरोध में गरजे किसान, पुलिस से बहस - फोटो : धान घोटाले के विरोध में गरजे किसान, पुलिस से बहस
विज्ञापन
- प्रदर्शन के बाद लघु सचिवालय में प्रवेश करने लगे तो पुलिस ने रोका
विज्ञापन

चढूनी बोले- प्रदेश में 22.5 लाख टन का धान घोटाला, उत्पादन 40 लाख टन और कागजों में बेच दिया 62.5 लाख टन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। धान घोटाले के खिलाफ जाट भवन में किसानों के साथ बैठक करने के बाद पैदल मार्च निकालते हुए किसान लघु सचिवालय तक पहुंचे। इस दौरान गुरनाम सिंह चढूनी गाड़ी की छत पर बैठे और किसान नीचे सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चले। लघु सचिवालय में जब गुरनाम सिंह चढूनी किसानों के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए प्रवेश करने लगे तो पुलिस ने उनको गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान किसानों की पुलिस कर्मियों के साथ हल्की धक्का-मुक्की और बहस हुई। कुछ देर हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें लघु सचिवालय के पार्क की ओर भेज दिया।
सख्त जांच से कतरा रही सरकार : गुरनाम
भारतीय किसान यूनियन चढूनी प्रमुख गुरनाम सिंह ने कहा कि प्रदेश में करीब 22.5 लाख टन का धान घोटाला हुआ है। प्रदेश में धान का उत्पादन तो 40 लाख टन हुआ और कागजों में इसकी बिक्री 62.5 लाख टन दिखा दी गई है। सरकार इस घोटाले को काबू नहीं कर पाई। इस घोटाले में सरकार के लोग भी हैं। यहां तक कि कई मंत्री भी इस घोटाले में फंस सकते हैं। इसलिए सरकार इसकी सख्त जांच नहीं करवा रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ये घोटाला लंबे समय से चल रहा है। सरकार की इस घोटाले को रोकने की कोई नीयत नहीं है। क्योंकि इस घोटाले में सरकार शामिल होते हैं। ये सुनियोजित घोटाला है। इसमें ऊपर से लेकर नीचे तक के कर्मचारी अधिकारी मिले हुए हैं लेकिन अबकी बार वे आर-पार करेंगे। इसके खिलाफ हर जिले में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को पीपली में रैली करेंगे। इसमें हरियाणा और दूसरे प्रदेश के किसान भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल, स्कूल और बिलों की मनमानी पर उठाएंगे आवाज
चढूनी ने कहा कि अब वे निजी अस्पताल, स्कूल, नए भारी भरकम बिजली बिलों के खिलाफ भी आवाज उठाएंगे। अब देश में एक बड़ा आंदोलन करेंगे। इस बड़े आंदोलन की घोषणा पीपली वाले आंदोलन से ही होगी। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि इस घोटाले की अगर सीबीआई जांच हो जाए तो इसमें एक नहीं कई नेता पकड़े जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये घोटाला केवल हरियाणा का नहीं बल्कि कई प्रदेशों का घोटाला है। यहां तक की गरीबों का चावल भी यहां लाकर बेच दिया गया।

धान घोटाले के विरोध में गरजे किसान, पुलिस से बहस- फोटो : धान घोटाले के विरोध में गरजे किसान, पुलिस से बहस

धान घोटाले के विरोध में गरजे किसान, पुलिस से बहस- फोटो : धान घोटाले के विरोध में गरजे किसान, पुलिस से बहस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें