फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम आने से कांग्रेस का धंधा बंद : विज

Tue, 16 Dec 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कांग्रेस की दिल्ली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश विरोधी नारे लगाने पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपने गिरते हुए स्तर का प्रदर्शन किया गया है। निराशा, हताश, फेल, थके हुए, हारे हुए लोग ही इस प्रकार की बातें करते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बयान कि यदि बैलेट पेपर से चुनाव हो तो भाजपा को एक भी वोट न मिले, पर विज ने कहा कि जब मत पत्र से चुनाव होते थे, हमने देखा है कि तब ये कैसे वोट छापते थे। उस दौरान चुनाव में एक शब्दावली थी, वोट छापना, मगर ईवीएम के आने के बाद इनका (कांग्रेस) वह काम बंद हो गया। एसआईआर के बाद उत्तर प्रदेश में लगभग चार करोड़ वोट कट गए हैं, इस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जहां-जहां पर ठीक तरीके से एसआईआर होगा, वहां जाली वोटों का तंत्र, जो कांग्रेस ने इतने सालों से बसा रखा था, वह खत्म होता जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें