फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम के बाहर किया रोष प्रदर्शन

Wed, 08 Nov 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सिटी के जगाधरी गेट पर नगर निगम कार्यालय के बाहर अंबाला की जनता को आ रही समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस नेता सुखविंद्र सिंह जैलदार ने की। इस दौरान जैलदार ने कहा कि सरकार से हर वर्ग दुखी है। जनता को किसी न किसी बहाने से तंग किया जा रहा है। शहर में इतने अवैध निर्माण इस सरकार में हो गए, लेकिन उस तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं है। आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन को बेसहारा गोवंश के मुद्दे पर भी घेरा। इस मौके पर प्रतीक गर्ग, जर्नादन ठाकुर, विक्की चौहान, हरी सिंह, रोहित, अमन राव, हिमांशु गुप्ता, गुलशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें