फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ का विरोध, कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय शहर के बाहर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुर्जर की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण सत्याग्रह हुआ। करीब तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने योजना को युवाओं पर जबरदस्ती थोपना बताया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के लिए संकट है। कांग्रेस पार्टी देश को बचाने और बनाने वाली पार्टी है। योजना को वापस लेने की मांग पर गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह करते हुए सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

राम किशन गुज्जर ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सेनाओं में भर्ती के लिए युवाओं की स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह योजना जल्दबाजी में लागू की गई है। देश के युवाओं की आवाज कांग्रेस पार्टी उठा रही है। इसके लिए यह सत्याग्रह आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित अग्निपथ योजना का पूरे देश में विरोध हो रहा है। योजना को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल न बनाते हुए सरकार को देशहित में इसे रद्द कर निर्धारित नियमों के अनुसार ही भर्ती की जानी चाहिए।
सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 10 से 12 साल की सर्विस होती है और आंतरिक भर्तियों में उन सैनिकों को मौका भी मिल जाता है। सत्याग्रह में वरिष्ठ नेता तरुण चुघ, बलविंदर सिंह पूनिया, जिला सेवा दल प्रधान कुलदीप सिंह गुल्लू, राजीव गांधी पंचायती राज जिला प्रधान सुरजीत पंजोखरा, पार्षद मिथुन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें