फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के खोदे गड्ढे भर रही भाजपा : अनिल विज

Thu, 28 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भाजपा सरकार कांग्रेस द्वारा पिछले दस वर्षों में खोदे गए गड्ढों को भर रही है ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में म्युटेशन और संपत्ति हस्तांतरण रोककर कांग्रेस नेताओं ने जनता को 10 साल तक परेशान किया। ये कहना है स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का। विज बुधवार को म्यूटेशन संबंधी फैसले के लिए आभार जताने पहुंचे लोगों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसकी आड़ में कांग्रेस नेताओं ने तहसीलों के माध्यम से रजिस्ट्री के नाम पर अवैध दुकानदारी चलाई। वर्ष 2007 से पहले अंबाला छावनी में म्युटेशन और संपत्ति हस्तांतरण आसानी से होती रही लेकिन कांग्रेस ने कैंट वासियों को बिना वजह परेशान करने के लिए इसमें कानूनी अड़चन का बहाना बनाकर इस पर रोक लगा दी थी। 

 अंबाला सदर क्षेत्र में संपतियों की म्युटेशन(इंतकाल)और हस्तांतरण पर लगी रोक हटने के बाद विज के आवास पर लोग अपनी खुशियों का इजहार करने पहुंचे। इस प्रयास का आभार जताने के लिए बुधवार सुबह से ही उनके आवास पर जनसाधारण, भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजिक संगठनों और बाजार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों का तांता लगा रहा। सभी ने इस राहत दिलवाने वाले फैसले के लिए विज का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


फैसले का यह होगा फायदा
उल्लेखनीय है कि लोगों की मांग पर सरकार ने लोगों को अंबाला कैंट के एक्साइज क्षेत्र में उनकी भूमि के पंजीकरण तथा डीड करवाने की अनुमति प्रदान कर दी है, जिसमें बंगलों क्षेत्र शामिल नहीं होगा। इस आदेश के पश्चात लोगों को अब अपनी भूमि का मालिकाना हक मिल सकेगा। इस फैसले से अब अंबाला कैंट के लोग अपनी जमीन का इंतकाल नगर निगम के रिकार्ड में भी करवा सकेंगे। इसके साथ ही जमीन के मालिकाना रिकार्ड के आधार पर व्यक्ति अपनी भूमि पर भवन निर्माण तथा नवीनीकरण कर सकेगा।

ये रहे मौजूद 
इस अवसर पर भाजपा के मंडलाध्यक्ष सोम चोपड़ा, बलविंद्र सिंह शाहपुर, जसबीर जस्सी, ललिता प्रसाद, सुनील बतरा, संजीव चौधरी, ललित, सतपाल ढल, राजीव डिंपल, सुनीता, सुनील बबलू, सुरेंद्र तिवारी, राजू बाली पार्षद, रवि चौधरी, सतपाल छाबड़ा, कैलाश, गौरव वर्मा, सुभाष शर्मा, जितेंद्र ठुकराल, ओम सहगल, रवि सहगल, अजय बवेजा, प्रापर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सेठी, शिव पाल चौहान, जगदीश अरोड़ा, आशीष गुलाटी, मुनिया, अजय पाराशर, मोहित शर्मा, राजेश काकरान, डॉ. देवेंद्र उप्पल, राजीव त्यागी, गुरपाल माजरा, मनदीप सिंह, निटू सचदेवा, गुरमेल सिंह फौजी, रणजीत सिंह शाहपुर, दीप चंद नग्गल, विकास बहगल, फकीर चंद, शिवाय सिंह, मंगल सिंह, सुरेंद्र बाड़ा, पवन अरोड़ा, लायक राम सैनी, मुनीष सैनी, मुकेश राना, किरण पाल चौहान, राम बाबू यादव, बलकेश वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें