फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: टिकट के पीछे बकाया लिखने पर कंडक्टर व युवती में झड़प, नोट फटे व मशीन टूटी; मामले में यूनियन उतरी

Sun, 07 Apr 2024 12:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा रोडवेज की बस के कंडक्टर और युवती की झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला 4 अप्रैल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नारायणगढ़ डिपो की बस में टिकट को लेकर कंडक्टर और युवती कुछ कहासुनी हो जाती है और युवती ने तैश में आकर हंगामा शुरू कर देती है।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा रोडवेज की नारायणगढ़ डिपो की बस में कंडक्टर द्वारा टिकट के पीछे बकाया लिखने पर सवार युवती ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। पहले तो युवती व कंडक्टर के बीच झड़प हुई। देखते ही देखते युवती ने जबरन कंडक्टर से अपना 500 रुपये का दिया नोट छीन लिया। इस बीच कंडक्टर के कुछ नोट भी फट गए और ई-टिकटिंग मशीन भी टूट गई।

विज्ञापन




फिर युवती ने कंडक्टर का जमकर विरोध किया। यह पूरा मामला 4 अप्रैल का है लेकिन एक यात्री ने इस पूरे मामले को वीडियो में कैद कर लिया था । शहजादपुर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की यूनियन भी इस मामले में उतर गई है। सोमवार को शहजादपुर पुलिस थाने में जाकर आगामी कदम उठाएंगे। 
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
हरियाणा रोडवेज नारायणगढ़ डिपो की बस शहजादपुर जा रही थी। उसमें एक युवती सवार हुई और 15 रुपये की टिकट के लिए कंडक्टर को 500 रुपए का नोट दिया था। कंडक्टर ने टिकट के पीछे बकाया लिखकर बाकि सवारियों के टिकट देकर पैसे लौटाने की बात कहीं थी। तभी युवती ने तैश में आकर हंगामा शुरू कर दिया। झड़प करते हुए कंडक्टर से अपना नोट वापस लेने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच कंडक्टर के हाथ में पकड़े 500, 10 व 20 रुपये के कुछ नोट फट गए, वहीं ई-टिकटिंग मशीन भी टूट गई। वायरल वीडियो में युवती कहती दिख रही है कि तेरे जैसे पता नहीं कितने सीधे किए हैं। डरते नहीं हैं हम, चल-चल। मैं करती हूं सीएम को फोन, मैं करती हूं भाई को कॉल, सीआई डी को। कंडक्टर राजू ने बताया कि युवती से 500 के नोट के बदले खुले पैसे मांगे तो लेकिन देने से मना कर दिया था और हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें