अंबाला। छावनी के उपमंडल में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में बीपीएल राशन कार्ड कटने, पडोसी की नाली के पानी से मकान की खराब हो हरी बुनियाद, बुढ़ापा पेंशन बंद करवाने, जमाबंदी में पिता ओर बुआ का नाम ठीक करवाने सहित चार शिकायतें आईं। इन सभी शिकायतोंं को सुपरीटेंडेंट संजीव कुमार ने सुनी ओर संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए।
पुत्रवधू और पोती का नाम दर्ज करवाने पर कटा बीपीएल राशन कार्ड
अहाता कपूर चंद निवासी पूर्ण लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्रवधू अनिता और पोती मोहिनी का नाम परिवार पहचान पत्र में दर्ज करवाया था, इसके बाद उनका बीपीएल राशन कार्ड कट गया। चैक करवाने पर कारण नजर आई आया, इसके बाद वह समाधान शिविर में पहुंचे और राशन कार्ड कटने की शिकायत दी।
पड़ोसी की नाली का पानी घर की दीवार में कर रहा मार
गांव हल्दरी निवासी सुखविंद्र ने बताया कि वह दो महीने से परेशान हो रहा है, उनके मकान की दीवार के साथ पड़ोसी की नाली गुजर रही है जोकि कच्ची है। इस नाली का पानी सुखविंद्र के मकान की बुनियाद में आ रहा है जिसके कारण हमारा दो मंजिला मकान के गिरने का खतरा बना रहता है, इस बारे में पड़ोसी से बात की गई तो न तो पड़ोसी अपनी नाली बना रहा है और न ही सुखविंद्र को नाली बनाने दे रहा है। इस शिकायत के बाद सुपरीटेंडेंट ने शिकायत बीडीपीओ साहा को मार्क कर दी।
जमाबंदी में पिता और बुआ का नाम गलत
कलरहेडी गांव निवासी महिंद्र सिंह ने बताया कि 2022 की जमांबदी में उनके पिता का नाम गुरदयाल सिंह की जगह दयाल सिंह लिखा हुआ है, जोकि गलत है, जबकि उनके पिता का नाम गुरदयाल सिंह है इसी तरह से उनकी बुआ महताब कौर की जगह साहब कौर लिखा है जो गलत है। इसे पुराने रिकार्ड के हिसाब से ठीक किया जाए।
बुढ़ापा पेंशन बंद करवाने की दी शिकायत
रामगढ़ गांव माजरा निवासी जसपाल ने बताया कि उनके पिता का देहांत हो चुका है। इसके बाद भी उनके पिता की पेंशन आ रही है। वह समाधान शिविर में पहुंचे और पिता की पैंशन बंद करवाने की शिकायत दी।
समाधान शिविर में पहुंचे पूर्ण लाल राशन कार्ड कटने के बारे में जानकारी देते हुए। संवाद
समाधान शिविर में पहुंचे पूर्ण लाल राशन कार्ड कटने के बारे में जानकारी देते हुए। संवाद