फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायत, जांच के आदेश

विज्ञापन
नारायणढ़ में स्कूलों की मनमानी के ​खिलाफ एसडीएम को ​शिकायत सौंपते अ​धिवक्ता। प्रवक्ता
विज्ञापन
समाधान शिविर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने निजी स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम शिवजीत भारती को शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि निजी स्कूल अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं।

अधिवक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र के कई निजी स्कूल विद्यार्थियों को किताबें, नोटबुक, यूनिफॉर्म, जूते और यहां तक की टाई-बेल्ट भी विशेष दुकानों या स्कूल द्वारा नियुक्त विक्रेताओं से ही खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इन सामानों की कीमतें बाजार दर से कहीं ज्यादा हैं। अधिवक्ताओं ने इसे एकाधिकार नीति करार देते हुए तुरंत रोक लगाने की मांग की। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांवों में एलपीजी आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान
शाहपुर गांव के अवतार सिंह, गुरचरण और पुष्पा देवी ने बताया कि पिछले काफी समय से गांव में एलपीजी गैस की गाड़ी नहीं आ रही है। इससे चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। पहले हर शनिवार को सप्लाई होती थी, लेकिन अब गाड़ी गांव को छोड़कर आगे निकल जाती है। एसडीएम ने आपूर्ति तुरंत बहाल करने के आदेश जारी किए। शिविर में एक बार फिर परिवार पहचान पत्र और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतों का अंबार लगा रहा। वार्ड-9 के सतनाम सिंह ने आधार और पीपीपी में जन्मतिथि ठीक करवाने की गुहार लगाई। भडौग गांव की जरनैलो देवी और फिरोजपुर काठ की अंग्रेजों देवी ने बीपीएल कार्ड बनवाने व आय कम करवाने की मांग रखी। भाल माजरा के फूलचंद ने बुढ़ापा पेंशन और प्रीति कपिल ने लाडो लक्ष्मी योजना की रुकी हुई किस्त को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

-
समाधान शिविर का मुख्य लक्ष्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही पारदर्शी निस्तारण करना है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हर शिकायत को गंभीरता से लें और तय समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करें।
- शिवजीत भारती, एसडीएम नारायणगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें