फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा टीम ने दी प्रस्तुति

विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज के छात्र कुरुक्षेत्र में आयो​जित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए।
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा सरकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से ब्रह्मसरोवर तट पर राज्य स्तरीय बैसाखी महोत्सव का आयोजन किया। इसमें जीएमएन कॉलेज की टीम ने कला का प्रदर्शन किया। कॉलेज की हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा टीम ने पारंपरिक लोक धुनों से समां बांध दिया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन और डॉ. चंद्रपाल पूनिया के नेतृत्व में कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। टीम के सदस्य राहुल, तुषार, रमन, अंकुश और साथियों ने लोकगीतों की ऐसी ऊर्जावान प्रस्तुति दी कि पूरा मेला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का काम करते हैं। डॉ. चंद्रपाल पूनिया ने बताया कि हरियाणवी लोक संगीत हमारी पहचान है। इस दौरान युवा एवं संस्कृति समिति के सलाहकार राजिंदर मीरवाल भी मौजूद रहे और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें