पहले झूठ बोलकर शादी करने और फिर बाद में धमकी देकर गहने हड़पने व धोखा देकर विदेश भागने पर गौरव शर्मा ने पत्नी और अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ थाना महेश नगर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर पत्नी चेतना, रुचि, गुलशन मक्कड़, किरण मक्कड़ व विदेश भेजने वाली कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गौरव गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी चेतना से पिछले वर्ष 9 दिसंबर को हुई थी। शादी के बाद से ही वह उसपर झूठे मुकदमे करने की धमकी देकर रुपये हड़पती रही। उसने कई बार उससे ऐसा न करने की प्रार्थना की पर वह नहीं मानी। कुछ दिन बाद वह अपने मायके चली गई। वह अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गए तो ससुराल पक्ष ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान ससुराल वालों ने उसे बताया कि वे चेतना को अविवाहित बताकर कनाडा भेज रहे हैं। पुलिस ने गौरव की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
---------------------