फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीटी स्कैन के लिए बनी कमेटी, गंभीर मरीजों को प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए आने वाले मरीजों के लिए कमेटी बनाई है। इनके निर्णय पर सीटी स्कैन के लिए प्राथमिकता मिलेगी। अगर सीटी स्कैन जांच के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद या अनियमितताएं पाई जाती है तो उसकी जांच यही कमेटी करेगी। इसमें चार चिकित्सक डॉ. विजय वर्मा, डॉ. अदिति एमओ, डॉ. विशाल और डॉ. अकुंश शामिल हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में कई बार मरीज किसी बाहरी चिकित्सक से सीटी जांच लिखवाकर आपातकालीन बताते हुए जांच करा लेते हैं। इस कारण आपातकालीन में आए मरीज को इंतजार करना पड़ता है। इसलिए यह फैसला लिया है।

एक दिन में 50 से ज्यादा सीटी स्कैन
नागरिक अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में बने सीटी स्कैन सेंटर में पीपीपी मोड पर टेस्ट कराए जाते हैं। यहां बीपीएल कार्डधारकों का निशुल्क टेस्ट होता है। रोजाना का आंकड़ा देखें तो यहां पर सामान्य और आपातकालीन मरीजों सहित 50 से अधिक सीटी स्कैन होते हैं। कई बार मरीज सामान्य सिर का दर्द लेकर आते हैं और सीटी स्कैन कराने की मांग करते हैं। इससे समय भी खराब होता है। इसलिए अब इस तरह के मरीजों को पहले ओपीडी में भेजा जाएगा। चिकित्सक के लिखने के बाद ही सीटी स्कैन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
चिकित्सकों का कहना है कि सीटी स्कैन से रेडियोएक्टिव किरणें निकलती है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। इसलिए बहुत अनिवार्य होने पर ही इस टेस्ट को करवाना चाहिए। विशेषतौर पर बच्चों और गर्भवतियों के लिए अधिक खतरनाक हो सकता है। इसलिए जब तक जरूरी न हो या फिर कोई गंभीर परेशानी न हो तो तब तक इस टेस्ट को नहीं करवाना चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन
अस्पताल प्रबंधन के निर्देशों पर ही कार्य किया जा रहा है। अगर सीटी स्कैन प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी मिलेगी तो उसकी जांच करवाई जाएगी।
-डॉ. अदिति, ट्रामा इंचार्ज अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें