फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़कों पर जमा पानी से परेशान कॉलोनीवासी

विज्ञापन
सोनिया कालोनी में जमा पानी के बारे में जानकारी देती महिलाए।
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में जागधरी नेशनल हाइवे स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के सामने सोनिया कॉलोनी में लोग जलभराव की समस्या से पीड़ित हैं। जिसके कारण कालोनी में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सोनिया कॉलोनी में लगभग 200 परिवार रहते हैं। यह सभी लोग पिछले कई सालों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात के पानी की निकासी न होने के कारण कॉलोनी की सड़कों पर पानी जमा है। जब भी हल्की बरसात होती है तो बरसात का पानी कई दिनों तक कालोनी में जमा रहता है। जिसके कारण लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी पानी निकासी का समाधान नहीं हुआ। वहीं अधिकारियों द्वारा जलभराव को लेकर निरीक्षण तक सीमित है। कई बाद रात के समय सड़क पर जमा पानी में टूटी हुई ईंटरलॉकिंग टाइल नजर नहीं आती जिसके कारण लोग कई बार गिरकर घायल हो चुके हैं। वहीं, ठहरे हुए पानी से दुर्गंध आती रहती है। इस कारण मच्छर और अन्य कीड़े पानी में पनपते हैं। ऐसे में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होनें बताया कि ढाई महीने से अधिक समय से कॉलोनी जलमग्न है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन उनकी पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया तो कालोनी के लोग आगामी हरियाणा विधान सभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को वोट देने से इनकार कर दिया जाएगा।

सोनिया कालोनी में जमा पानी के बारे में जानकारी देती महिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें