अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में सीएमओ डॉ. राकेश सहल दवाओं की एक्सपायरी जांचते हु
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल का शनिवार सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एनसीडी ओपीडी में जाकर खुद का ही ब्लड टेस्ट और बीपी की जांच करवाकर देखा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को कैसे उपचार दिया जाता है।
साथ ही अस्पताल में दी जाने वाले दवाओं की देखा कि कोई एक्सपायरी तो नहीं, हालांकि ऐसी कोई दवा नहीं थी। इसके अलावा अस्पताल स्टाफ को मरीजों व तीमारदार से अच्छे ढंग से बात करने के लिए बोला कि कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। अगर कोई मरीज को पूछता है तो उसे अच्छे से बताया जाना चाहिए। करीब दो घंटे तक उन्होंने जायजा लिया।
इमरजेंसी में भी चलवाकर देखे मॉनीटर
छावनी नागरिक अस्पताल आने पर सबसे पहले सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। बेड पर लेटे मरीजों के मॉनिटर चलाकर देखे व मरीजों से भी अस्पताल में मिलने वाले उपचार बारे फीडबैक लिया जो ठीक मिला। उसके उपरांत वेक्सीनेशन काउंटर पर भी जाकर दवाओं को जांचा। उसके उपरांत ब्लड बैंक, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई सेंटर व ओपीडी ब्लॉक की सभी ओपीडी में जाकर जायजा लिया। हालांकि आंखों की ओपीडी के बार एक मरीज ने कहा कि उन्हें दवाई नहीं मिली तो सीएमओ ने डॉक्टर को उसी बीमारी की दूसरी दवा लिखने के लिए बोला जो उपलब्ध थी। दवा काउंटर पर भी बुजुर्ग, महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइन बनाकर वितरण के लिए कहा ताकि किसी को परेशानी न हो।