फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने छुड़ाई कंपकपी, आज और कल रहेगी धुंध, 21 को बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन की बूंदाबांदी के बाद रविवार दोपहर खिलखिलती धूप निकली। इसी कारण लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि सुबह और दोपहर बाद फिर से ठंड ने दस्तक देकर लोगों की कंपकपी छुड़ाए रखी। जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

आगे यह रहेगा मौसम का मिजाज
चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आज और कल जिलेभर में धुंध पड़ने की संभावनाएं हैं। इसके तीन दिन यानी 18 से 20 तक कहीं-कहीं बादल छाने की संभावनाएं मौसम विभाग ने व्यक्त की हैं। वहीं 21 दिसंबर को गरज के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में 21 से तापमान और भी नीचे गिरने की उम्मीद लगाई जा रही है।
गेहूं के लिए फायदेमंद रहेगी धुंध और ठंड
गेहूं के लिए जितनी ठंड होगी वह फायदेमंद रहेगी। इतना ही नहीं धुंध पड़ने से भी गेहूं की फसल को फायदा होगा। इसी तरह यदि इस समय बरसात होती है तो वह किसानों की फसलों में खाद का काम करेगी। हालांकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें