फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सफाईकर्मियों को घरों पर थमाए नोटिस, बाजारों में निकाला जुलूस

विज्ञापन
अंबाला छावनी में डिवाइड के साथ बिखरा कूड़ा-करकट। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को नगर परिषद अंबाला सदर परिसर में सफाई और दमकल कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रधान सेवाराम बोहत और पापिंदर सिंह ने किया। हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार पर दमनकारी नीतियां अपनाते हुए नारेबाजी की और छावनी के मुख्य बाजारों में रोष जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

संबोधित करते हुए जिला प्रधान बीरपाल और नेता राजेंद्र ने कहा कि सरकार की ओर से यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि 13 में से 12 मांगें मान ली गई हैं। यदि मांगें मान ली गई होतीं, तो कर्मचारियों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।
उन्होंने बताया कि 13 मई को निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में संघ के प्रतिनिधिमंडल और उच्च अधिकारियों के साथ 17 सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी। इसमें सफाई, दमकल और सीवर के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा ठेकेदारी प्रथा खत्म करने का वादा शामिल था, लेकिन सरकार अब अपने ही वादे से मुकर रही है।
विज्ञापन


दमनकारी नीति छोड़े सरकार : राहुल
यूनियन नेता राहुल ने कहा कि सरकार दमनकारी नीति छोड़कर समझौते को ईमानदारी से लागू करे। आंदोलन के दौरान एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया। इसमें कुरुक्षेत्र के रोहित और करनाल के पेरोल कर्मचारी कुलदीप को श्रद्धांजलि दी गई। संघ नेताओं का आरोप है कि सरकार की ओर से जारी नोटिसों के सदमे के कारण दोनों कर्मचारियों का असमय देहांत हो गया।
आज होगी जन न्याय पंचायत
कर्मचारी नेताओं ने घोषणा की कि वीरवार को नगर परिषद प्रांगण में जन न्याय पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें कर्मचारी अपनी समस्या और मांगों को जनता के समक्ष रखेंगे। संघ ने सभी सामाजिक, व्यापारिक और जन संगठनों से इस पंचायत में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है। धर्मेंद्र, राजकुमार, सुनील नेता, रिंकू, सोनू, परवीन, मनोज, संजय, महेंद्र तथा दमकल विभाग से वकील, अनिल अत्रे और सुरेश ने संबोधित किया।

नगर परिषद ने दिए 50 कर्मचारियों के घर पर नोटिस
वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद प्रशासन ने बुधवार को प्राथमिक चरण में 50 के करीब हड़ताली कर्मचारियों के घरों पर नोटिस दिए हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को तीन दिन में काम पर लौटने व लिखित में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-
छावनी में बिगड़ी सफाई व्यवस्था
6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल 34वें दिन भी जारी रही। हड़ताल को 13 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में छावनी की सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। नाले व नालियां गंदगी से अटी होने के कारण गलियों में जलभराव होने लगा है। लोगों ने घर के कूड़े को अब चौक-चौराहों व खाली स्थानों पर फेंकना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। छावनी क्षेत्र की बात करें तो रोजाना 110 टन कचरे का उठान किया जाता था। इसमें से 50 टन के करीब कचरा सड़कों, गलियों व चौक-चौराहों पर बिखरा पड़ा है।

अंबाला छावनी में डिवाइड के साथ बिखरा कूड़ा-करकट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें