फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दावे फेल, गेहूं खरीद में ‘खेल’

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गेहूं की सरकारी खरीद पहली अप्रैल से शुरू करने के एलान के बाद अभी तक मंडियों से एक भी दाना नहीं खरीदा है। शुरू में खरीदे गेहूं के बाद खेल करते हुए आगामी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। स्थिति यह है कि मंडियों में किसान तेजी से गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। हालात ये हैं कि मंडियों में जगह कम पड़ने लगी है।

मंडियों में पर्याप्त बारदाना नहीं होने के कारण अब किसानों को भी परेशानी हो रही है। आढ़तियों को थोड़ा बारदाना दिया गया है, जबकि फसल की आवक बढ़ती जा रही है। खरीद नहीं होने से खफा किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी थी। आढ़तियों के सब्र का बांध टूटने पर चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द गेहूं खरीद शुरू करने की मांग की। आढ़तियों और किसानों का कहना है कि अगर सरकार जल्द ही गेहूं खरीद शुरू नहीं की तो उन्हें सड़क पर उतरना होगा। 
विज्ञापन


उधर, एजेंसियां गेहूं डैमेज रिपोर्ट में छूट का इंतजार कर रही है। गेहूं में डैमेज को जानने के लिए केंद्र की टीम ने सैंपल भरे थे। वहीं जब तक डैमेज रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक गेहूं की खरीद का कार्य नहीं किया गया जाएगा। वहीं पिछले दिनों आए खरीदी गई गेहूं में आगे की प्रक्रिया को भी रोक दिया गया है। इससे कि अगर भविष्य में नियमों में बदलाव होता है तो उसके अनुसार कार्य किया जा सके।

अंबाला शहर क्षेत्र में अधिक डैमेज हुआ गेहूं : गेहूं डैमेज की बात करें तो इसका सबसे अधिक असर अंबाला शहर क्षेत्र के खेतों में पड़ा है। गेहूं दाना बहुत ही छोटा भी रह गया है। नारायणगढ़, शहजादपुर की तरफ स्थिति काफी हद तक ठीक है। जिले की एक ही तरह के नियम और प्रक्रिया होने के कारण अभी पूरे जिले में हैफेड, डीएफएससी ओर वेयरहाऊस की ओर से खरीद को रोका गया है। वहीं यही कारण है डैमेज रिपोर्ट के लिए भी सैंपल अंबाला शहर की अनाज मंडी से ही भरे गए हैं।
विज्ञापन

हैफेड के डीएम वीपी मलिक से सीधी बात

प्रश्न : क्या गेहूं की खरीद शुरू हो गई है।

उत्तर : नहीं, अभी गेहूं नहीं खरीदी गई है।

प्रश्न : गत दिवस कई मंडियों में गेहूं की खरीद की गई है। इसमें बराड़ा मंडी भी शामिल है।

उत्तर : हां, वहां खरीद हुई थी, परंतु उस गेहूं की आगे की प्रक्रिया को अभी रोक लिया गया है।

प्रश्न : गेहूं की आगे की प्रक्रिया क्यों रोकी गई।

उत्तर : अभी अंबाला की मंडियों से एफसीआई की ओर से सैंपल भरे गए हैं और उनकी ओर से गेहूं डैमेज में छूट को लेकर नोटिफिकेशन जारी होगी। उसी के हिसाब से ही आगे की गेहूं खरीद की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। उम्मीद थी कि रविवार को रिपोर्ट आ जएगी। पूरी उम्मीद है कि सोमवार को जैसे ही रिपोर्ट आएगी तो गेहूं खरीद का कार्य शुरु हो जाएगा।

प्रश्न : क्या अंबाला में अधिक डैमेज है।

उत्तर : हां, शुरुआत में देखने में तो लग रहा है, बाकि कितना डैमेज आता है यह रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें