फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी कार्यालय में महिला कर्मी ने जड़े अधिकारी को थप्पड़, पति ने दफ्तर से बाहर घसीटकर पीटा

Fri, 28 Aug 2020 02:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय में एकत्रित पीड़ित महिला कर्मी के परिजन - फोटो : Ambala
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक विभाग की कंप्यूटर आपरेटर ने अपने अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिए। वाक्या वीरवार सुबह सवा नौ बजे का है। एलएफए ब्रांच में डाटा आपरेटर के पद पर तैनात महिला कर्मी अपने पति के साथ कार्यालय के बाहर अधिकारी के आने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही अधिकारी कार्यालय में आया तो महिला कर्मी अपने पति व साथ आए अन्य लोगों के साथ दफ्तर के अंदर पहुंच गई।
विज्ञापन


महिला के पति ने अधिकारी से उनकी पत्नी को परेशान करने के बारे में सवाल किए। लेकिन अधिकारी ने आरोपों को सिरे से नकार दिया। इस पर महिला कर्मी ने देखते ही देखते अधिकारी को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान शोर-शराबा सुनकर कार्यालय में मौजूद अन्य सहकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी बाद ही महिला कर्मी का पति तैश में आ गया। उसने एलएफए को कुर्सी से उठा कर दफ्तर से बाहर खींचा और उपायुक्त कार्यालय के परिसर में ही अधिकारी को पीटना शुरू कर दिया।

महिला कर्मी के आरोप
डाटा आपरेटर महिला कर्मी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही एसडीएम दफ्तर से बदल कर यहां आई है। पहले दिन से ही उसे अपने साथ कार में चलने के लिए दबाव बना रहा है। महिला ने बताया कि उसने पहले तो नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जब लगातार तीसरे दिन भी अधिकारी हरकतों से बाज नहीं आया तो, मैंने सारी घटना की जानकारी अपने घर वालों को दी।
विज्ञापन


जिसके बाद आज मैं उपायुक्त को अपने पति के साथ अधिकारी की शिकायत देने आई हूं। महिला कर्मी ने दी शिकायत में बताया है कि उसके पास अपने अधिकारी की वाइस रिकार्डिंग भी है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी अधिकारी पहले भी एक अप्रेंटिस के साथ छेड़छाड़ कर चुका है।

आरोपी अधिकारी बोला बेबुनियाद हैं सभी आरोप
महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। यह महिला पहले किसी अन्य कार्यालय में कार्यरत थी। इनकी हाल ही में यहां बदली हुई है। मैंने सिर्फ इसको इतना ही कहा था कि अब आप उपायुक्त कार्यालय में हो यहां सारा काम समय पर किया जाना है। अगर किसी फाइल के बारे में उपायुक्त ने पूछ लिया तो आपका कुछ नहीं जाएगा। साहब इसका जवाब मुझसे मांगेंगे।
एक महिला कर्मी ने अपने सहयोगी अधिकारी पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत महिला कर्मी ने उपायुक्त के नाम मुझे सौंपी है। जिसके लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जो पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेगी। इसमें जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अशोक कुमार सीटीएम, अंबाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें