फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का बढ़ रहा सितम, धुंध ने दृश्यता की कम, पारा पहुंचा चार डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
civic - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। आमजन के साथ पर्यावरण ने भी नववर्ष का स्वागत अपने ही अंदाज में किया। साल के पहले दिन पूरे अंबाला को सफेद चादर ने अपने आगोश में लेकर रखा। लेकिन इस दूधिया चादर के कारण लोगों को दिनभर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे हालात यह थे कि दृश्यता का पैमाना मात्र 20 मीटर था। लेकिन शाम को हालात इससे भी बदतर हो गए जब दृश्यता महज 5 मीटर रह गई। रात होते-होते यह स्थिति और भी भयंकर हो गई और रात 8 बजे तक सड़क पर कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया।
विज्ञापन

घने कोहरे और धुंध के चलते मानो यातायात थम गया। सुबह और शाम के समय वाहन चालकों ने लाइटों का प्रयोग किया लेकिन इसके बावजूद कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। हालांकि दोपहर के समय सूर्यदेव निकले और अच्छी धूप भी खिली। इसी कारण लोगों ने शाम तक राहत की सांस ली। लेकिन शाम करीब 5 बजे सूर्यदेव के ढलने से पहले ही धुंध और कोहरे की चादर ने फिर से अंबाला को ढक दिया। साल के पहले दिन अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। इसी तरह रात के तापमान में भी 0.8 डिग्री का वृद्धि जरूर हुई लेकिन धुंध और कोहरे के चलते सर्दी हर दिन से ज्यादा लगी। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 14.6 और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से जाड़ा बढ़ेगा। इतना ही नहीं पाला पड़ने के कारण सब्जी व अन्य दलहनी फसलों को नुकसान भी हो सकता है।

civic- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें