अंबाला सिटी। जिला न्यायालय अंबाला व सब डिवीजन नारायणगढ़ में ई लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह ई लोक अदालत हरियाणा राज्य सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के आदेशानुसार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश बंसल की अध्यक्षता में लगाई गई। रजनीश बंसल ने बताया कि इस लोक अदालत में वाहन दुर्घटना संबंधी मुकदमों के अलावा पारिवारिक विवाद व आपराधिक मामला संबंधी मुकदमे और प्री लिटीगेशन स्टेज पर मुकदमे रखे गए।
इन मुकदमों में वाहन दुर्घटना संबंधी 06 मुकदमे, बैंक संबंधी 9 मुकदमे, पारिवारिक विवाद संबंधी 12 मुकदमे, दीवानी केस संबंधी 08 मुकदमे, और आपराधिक मामला संबंधी 69 मुकदमों का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन दुर्घटना संबंधी मुकदमों में 3 लाख 11 हजार 293 रुपये की राशि का समझौता हुआ।