लेडी कांस्टेबल में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर पूरे महिला थाना स्टाफ के होश उड़ गये। आनन-फानन में नागरिक अस्पताल लाई गई मुलाजिम को सैंपल लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। हालांकि उसने बुखार और सिरदर्द होने की बात कही थी। एसपी अभिषेक जोरवाल के दिशा-निर्देश पर तमाम कर्मियों का मेडिकल कराया गया। हालांकि वीरवार देर शाम रिपोर्ट नेगेटिव आने से ही सभी ने राहत की सांस ली। जिसके बाद शुक्रवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ज्ञान हो कई कुछ दिन पहले पुलिस लाइन में एक महिला एएसआई के घर में दो कोरोना संदिग्ध रिश्तेदारों की मौजूदगी से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया था। हालांकि दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन एसपी ने महिला मुलाजिम से वह क्वार्टर खाली करवा लिया था।
हुआ यूं कि बुधवार को महिला पुलिस थाने की एक महिला कांस्टेबल की अचानक तबीयत खराब हो गई। पूछने पर उसने बताया कि उसे कई दिन से बुखार, सिरदर्द और खांसी है। यह सूचना पहले थाना प्रभारी और फिर डीएसपी के जरिये पुलिस अधीक्षक तक जा पहुंच थी।
महिला कांस्टेबल द्वारा बताये गये बीमारी के लक्षण कोरोना संदिग्ध लगे थे। जिस कारण महिलाकर्मी के सैंपल लिये गये थे। लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वीरवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अधिकारियों के कहने पर स्टाफ का भी मेडिकल कराया गया। लेकिन सभी सामान्य पाये गये।
-सुनीता ढाका, इंचार्ज, महिला थाना।