फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिटी यूनाइटेड क्लब ने केवी एक को 1-0 से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के रॉबर्ट पवेलियन फुटबॉल मैदान में दूसरी मोहिंदर सिंह मेमोरियल अंडर-14 (लड़के) फुटबॉल लीग का एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में सिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने केवी नंबर-एक को 1-0 से हराया।
यह प्रतियोगिता फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित की जा रही है। सिटी यूनाइटेड के अभिजीत ने मुकाबले के 19वें मिनट में शानदार फील्ड गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के दूसरे हाफ में केवी नंबर-एक के खिलाड़ियों ने बराबरी करने के भरपूर प्रयास किए। हालांकि, वे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंततः सिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने यह मुकाबला 1-0 से अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि मुकेश अग्रवाल उर्फ बिल्लू ने कहा कि सोसायटी के प्रयास अंबाला में फुटबॉल के दौर की वापसी दर्शाते हैं।
इस अवसर पर अशोक शर्मा, सुभाष सैनी, अनूप जिला, मदन लाल नाटा, सुभाष शर्मा और संस्था के प्रधान राजेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें