फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस से सीआईए ने जब्त किया देसी कट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेनों के जरिये होने वाली तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जीआरपी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सीआईए ने जयनगर से अमृतसर जा रही ट्रेन के जनरल कोच से एक देसी कट्टा कब्जे में लिया। हालांकि इस दौरान आरोपी मौके से खिसक गया। छावनी जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए एसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ट्रेन नंबर 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 6 पर आई। टीम निरीक्षक जयवीर सिंह की अध्यक्षता में तैनात एसआई राजकुमार, रमेश चंद, सिपाही योगेश कुमार व सिपाही जयसिंह जांच करते हुए जब ट्रेन गार्ड के साथ वाले जनरल कोच में पहुंचे तो बीच वाले दरवाजे के साथ उन्हें रैक पर एक गुलाबी रंग के पॉलीथिन नजर आई। पॉलीथिन के बारे में आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई तो कोई भी जवाब नहीं दे पाया। पॉलीथिन को ट्रेन से उतारकर जब जांच की गई तो इसके अंदर से एक जींस व कमीज मिली। इन्हीं कपड़ों के बीच में लिपटा हुआ एक देसी कट्टा बरामद हुआ जोकि खाली था। जांच अधिकारी ने बताया कि देसी कट्टे की बाजार कीमत लगभग 18 हजार रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें