फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वाहनों में आग लगाने के आरोपियों को सीआईए-2 ने गली में घुमाया

Tue, 28 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
ई-रिक्शा पर आग लगाने वाले दोनों आरोपियों को पीड़ित की गली में से लेकर गुजरती हुई सीआईए-2 की टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गणेश विहार के एक मकान के बाहर खड़ी ई-रिक्शा, बाइक व साइकिल को 23 अक्तूबर की रात पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने आरोपी चाचा-भतीजा को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान एकता विहार की शिवपुरी कॉलोनी निवासी हरीश (49) व महेश नगर के बांके बिहारी मंदिर निवासी खुशाल कुमार (35) के रूप में हुई।
आरोपियों को सबक सिखाने के लिए सीआईए-2 की टीम ने सोमवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर गणेश विहार में ही गली में घुमाया ताकि अपराध करने वालों को सबक मिल सके। हालांकि टीम ने इसे निशानदेही करवाने की कार्रवाई बताई। आरोपी ने कबूला है कि उनका ई-रिक्शा चालक के घर पहले आना-जाना था। पत्नी से बात करने के शक में झगड़ा हो गया था। तभी से रंजिश रखे हुए थे। 23 अक्तूबर को शराब पीने के बाद आग लगाई थी। स्थानीय लोग आरोपियों को देखकर बोले कि ऐसे लोगों के साथ यहीं होना चाहिए। सीआईए की टीम ने आरोपी से एक्टिवा भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हो गए थे आरोपी

कैंट के गणेश विहार में प्रवीण कुमार के घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा, बाइक व साइकिल को वीरवार रात को 3:15 बजे हेलमेट डालकर आए दो युवकों ने आग लगा दी थी। आग के गुबार के साथ फैले धुएं को देखकर बाहर आए परिजनों ने शोर मचाया था। आग बुझाने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो वारदात उसमें कैद हो गई थी। आरोपी एक्टिवा दूर खड़ी करने के बाद पैदल घर के पास पहुंचे थे। पेट्रोल का छिड़काव करने के बाद आग लगा दी थी। हालांकि इस बीच दोनों आरोपियों के पैर तक भी आग पहुंच गई थी लेकिन समय रहते आग बुझा ली थी। पकड़े गए आरोपियों ने कबूला है कि ई-रिक्शा मालिक प्रवीण ने पत्नी से बात करने के शक को लेकर बहस हो गई थी। उसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें