फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाल महोत्सव शुरू, बच्चों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
अंबाला कैंट के रुकम​​णि देवी हाल में प्रतिभा दिखाते बच्चे। प्रवक्ता
विज्ञापन
- यूपीएससी में तीसरा रैंक हासिल करने वाले डीसी सचिन गुप्ता से बच्चों ने ली प्रेरणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के रुक्मणी देवी हॉल में बुधवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त और जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उनकी पत्नी हीना गुप्ता और एसडीएम कनिका गोयल भी मौजूद रहीं। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
उन्होंने बाल महोत्सव को प्रतिभा और रचनात्मकता निखारने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में हार-जीत से अधिक प्रतिभागिता, आत्मविश्वास और सीखने की भावना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और देशभक्ति के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। हीना गुप्ता ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के हुनर की सराहना
महोत्सव के पहले दिन 30 से अधिक स्पर्धाएं आयोजित हुईं। इनमें समूह नृत्य, कार्ड मेकिंग, एकल नृत्य, क्विज, देशभक्ति गीत और एकांकी नाटक शामिल थे। अधिकारियों ने मिनी बाल भवन की विभिन्न स्टेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की पेंटिंग व आर्ट-क्राफ्ट की खुलकर सराहना की। जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने उपायुक्त सचिन गुप्ता की संघर्ष गाथा बताई। उन्होंने बताया कि मारुति-सुजुकी में नौकरी करते हुए भी सचिन गुप्ता ने यूपीएससी में अखिल भारतीय तीसरा रैंक हासिल किया। उनकी यह यात्रा सिखाती है कि असफलताओं से निराश हुए बिना प्रयास जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें